फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   jile ke banko ki hartaal se 250 crore ka lenden prabhaavit

जिले में बैंकों की हड़ताल से 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित        

Tue, 08 Jan 2019 10:44 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 08 Jan 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
jile ke banko ki hartaal se 250 crore ka lenden prabhaavit
file - फोटो : amarujala
केंद्रीय श्रम संगठनों और औद्योगिक फेडरेशन यूनियन के आह्वान पर बैंकों के विलय का विरोध एवं वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल से कामकाज प्रभावित हो गया। बैंकों में ताले लटके मिले। हड़ताल के कारण जिले में 250 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बैंक  कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकालकर राष्ट्रीयकृत बैंकों को बंद करा दिया। हड़ताल की वजह से ग्राहकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।          
विज्ञापन

  मंगलवार को केंद्रीय श्रम संगठनों एवं औद्योगिक फेडरेशन यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल होने से आए लोग लौट गए। राष्ट्रीयकृत बैंककर्मियों ने जुलूस निकालकर संबधित बैंकों को बंद करा दिया। उधर,  यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव इंद्रपाल सिह राठी के नेतृत्व में जिले के बैंककर्मियों ने  राष्ट्रीयकृत बैंक पूूरी तरह से बंद करा दिए गए। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक व  इंडियन ओवरसीज  बैंकों समेत निजी बैंकों को छोड़कर सभी बैंकों में  हड़ताल के कारण ताले लटके रहे। हड़ताल के कारण जिले में 250 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

 
  भारतीय स्टेट बैंक,  इंडियन ओवरसीज और निजी बैंक खुुले         
  शामली। जिले के भारतीय स्टेट बैंक व  इंडियन ओवरसीज बैक व निजी बैंकों को छोड़कर सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणीय बैंक प्रबंधक  शैलेश कुमार ने कहा कि जिले में 110 बैंकों की शाखाएं हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक व इंडियन ओवरसीज बैंक व प्राइवेट बैंक हमेशा की तरह खुले रहे। प्रति बैंक में बीस लाख रुपये का कारोबार होता है। जिले में 250 करोड़ रूपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन राष्ट्रीयकृत 110 बैंक शाखों में पांच करोड़ रुपये क्लीयरिंग होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
कई बैंकों की एटीएम खराब, तो कुछ की कनेक्टीविटी गायब 
शामली। बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण जिले में कई स्थानों मे एटीएम भी धोखा दे गए, वही जिन एटीएम में पैैसे रहे. उनमें लंबी लंबी लाइनें लगी रही। शहर के हनुमान रोड स्थित स्टेट बैक के एटीएम की कनक्टीविटी गायब मिली। वर्मा मार्किट में इंडियन बैंक का एटीएम का शटर बंद रहने से ग्राहक मायूस हुए।

  क्या है बैंककर्मियों की मांगे        
1- बैंक आफ बड़ौदा, देना बैंक, विजया बैंक  के विलय का विरोध।
 2-  एक  नवंबर 2017 से लंबित  वेतन वृद्धि  नाकाफी 
3- बडे़ ऋण एनपीए हो रहे हैं। ऋण वसूली हेतु बड़े कानूनी प्राविधान किए जाए।       
4- जानबूझकर  ऋण चुकता न करने वाले पूंजीपतियों को कड़ी सजा का प्राविधान किए जाने व बैंको में स्टाफ बढ़ाए जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed