{"_id":"65c3e4e891680812af0df9e6","slug":"jewelery-worth-rs-5-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-shamli-news-c-26-1-sal1002-116076-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: घर का ताला तोड़कर पांच लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: घर का ताला तोड़कर पांच लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। दथेड़ा में बदमाशों ने एक घर ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना के दौरान पीड़ित शादी समारोह में सहारनपुर गई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चौसाना के गांव दथेड़ा में कविता पत्नी सतीश कुमार अपने बेटे के संग गांव में रहती है, जबकि पति का देहांत हो चुका। कविता मंगलवार रात मायके में हुए शादी समारोह में गई थी, जबकि बेटा वेदांश घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी के लॉकर से सोनू की अंगूठी, कुंडल, हार, चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। बदमाशों ने संदूक का भी ताला तोड़ा और आभूषण को तलाशा। सुबह होने पर वेदांश ऊपरी मंजिल से नीचे आया तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और घटना सही पाते हुए मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।