{"_id":"620e96da98cb4e7b7c76f0b0","slug":"jewelery-stolen-from-the-bag-of-a-woman-going-to-the-wedding-shamli-news-mrt577354975","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रही महिला के बैग से जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में जा रही महिला के बैग से जेवर चोरी
विज्ञापन

जलालाबाद। प्राईवेट बस में सफर कर रही एक महिला के बैग से आभूषण चोरी कर लिए। महिला ने तहरीर दी है।
गांव नंगला जनपद मेरठ निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी मनोज गांव उमरपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहीं थीं। लक्ष्मी देवी के अनुसार शामली से जलालाबाद आने के लिए एक निजी बस में सफर उन्होेंने सफर किया। आरोप है कि बस के चालक और परिचालक ने मना करने के बावजूद उसका बैग बस के पीछे डिग्गी में रख दिया। बस कुछ देर के लिए थानाभवन की पुलिया पर रोक दी। जलालाबाद पहुंचने पर जब महिला ने अपना बैग देखा तो उसका ताला टूटा हुआ मिला। उसके बैग में रखे जेर भी नहीं मिले। महिला के रिश्तेदारों ने चालक, परिचालक को नामजद करते हुए थानाभवन पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। संवाद