फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jewelers cheated worth Rs 1.60 lakh by pretending to be a retired police officer

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी बताकर ज्वैलर्स से 1.60 लाख के आभूषण ठगे

Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jewelers cheated worth Rs 1.60 lakh by pretending to be a retired police officer
शामली। शहर के गांधी चौक बाजार में ज्वैलर्स से 1.60 लाख रुपये के सोने के आभूषण की ठगी का मामला सामने आया है। आभूषण खरीदने वालेे व्यक्ति ने अपने को रिटायर्ड पुलिस अधिकारी बताते हुए एनईएफटी से भुगतान करना बताया और लेकिन कुछ देर बाद ही ज्वैलर्स को व्हाटसएप पर भेजा गया भुगतान का मैसेज डिलीट कर दिया। पीड़ित ज्वैलर्स ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को अमित जैन ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका जैना ज्वैलर्स के नाम से बाजार गांधी चौक में स्वर्ण आभूषण का शोरूम है। तीन दिन पहले 13 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति शोरूम पर आया और करीब एक लाख 60 हजार रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषण खरीदे, जिनका भुगतान ऑनलाइन एनईएफटी से करना बताकर अपने मोबाइल नंबर से भुगतान कंफर्म करने का स्क्रीनशॉट उनके मोबाइल पर व्हाटसएप मैसेज भेजा। अमित का कहना है कि एनईएफटी से भुगतान दूसरे के खाते में तुरंत नहीं आता, कुछ समय बाद आ जाएगी, यह विश्वास करके उस व्यक्ति को आभूषण दे दिए।
विज्ञापन

उस व्यक्ति के शोरूम से जाने के करीब 20 मिनट बाद भेजा गया व्हाटसएप मैसेज डिलीट कर दिया और उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। अमित का कहना है कि उन्हें एनईएफटी से अभी तक कोई भुगतान प्राप्त नहीं हुआ और उनके साथ धोखाधड़ी कर 1.60 लाख रुपये के आभूषण हड़प लिए गए। अमित जैन ने बताया कि आभूषण की ठगी करने वाला सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है। उसकी उम्र 60 साल से ज्यादा लग रही थी और उसने बातचीत में अपने को रिटायर्ड पुलिस अधिकारी बताया था। अमित के मुताबिक आभूषण ले जाने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर और फेसबुक आईडी पर उसका नाम पता श्रीनगर, जम्मू व कश्मीर मिला है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ज्वैलर्स की तरफ से शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed