फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jeevan Jyoti Arora appointed as President, Prashant Sharma Secretary

जीवन ज्योति अरोरा बने अध्यक्ष, प्रशांत शर्मा सचिव

Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jeevan Jyoti Arora appointed as President, Prashant Sharma Secretary
जीवन ज्योति अरोरा बने अध्यक्ष, प्रशांत शर्मा सचिव
विज्ञापन

शामली। लायंस क्लब नारायण के अधिष्ठापन समारोह का बृहस्पतिवार देर शाम आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2022-23 के लिए जीवन ज्योति अरोरा को अध्यक्ष, प्रशांत शर्मा को सचिव व रजत गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

शहर के पानीपत रोड स्थित होटल सुखचैन में लायंस क्लब नारायण का अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गर्वनर रजनीश गोयल ने किया। इस दौरान संदीप चौहान ने पिछले वर्ष किए गए कार्यों की ब्योरा रखा। अधिष्ठापन अधिकारी एके मित्तल, विनय मित्तल ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। जिसमें सत्र 2022-23 के लिए जीवन ज्योति अरोरा को अध्यक्ष, प्रशांत शर्मा को सचिव रजत गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष जीवन ज्योति अरोरा ने वर्षभर किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। असहाय लोगों की मदद करने की शपथ ली। यहां निवर्तमान गवर्नर गौरव गर्ग, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरविंद संगल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एसके चौधरी, राहुल जैन, धीरज गोयल, प्रवीण गुप्ता, मनोज शर्मा, अनुज गुप्ता, पंकज वालिया, देवेश तायल, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed