{"_id":"5b367cfa4f1c1b53268b88ee","slug":"jeep-collided-with-truck-truck-crashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप में टक्कर मारकर भागे ट्रक ने ट्रैक्टर चालक को कुचला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप में टक्कर मारकर भागे ट्रक ने ट्रैक्टर चालक को कुचला
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना में हादसे के बाद पलटा पड़ा ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के झिंझाना में मेरठ-करनाल हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक चालक ने पहले जीप में टक्कर मारी, जिसमें 14 लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं, हादसे को अंजाम देकर हड़बड़ाहट में भाग रहे चालक की ट्रक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
इंद्रगढ़ हरियाणा निवासी रणधीर के भाई की सहारनपुर जनपद के नानौता थाना क्षेत्र स्थित गांव सोना मोहरा में मौत होने पर रस्म तेरहवीं में शामिल होकर 15 लोग जीप से बिड़ौली होते हुए कैराना की तरफ से पानीपत जा रहे थे। झिंझाना में गाडीवाला चौराहे से कैराना की तरफ मुड़ने लगे, तभी शामली की तरफ से जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जीप सवार सुनीता, संतोष, नीलम, सूरज, राजकुमार, रणधीर और उम्मेद निवासी इंद्रगढ़ हरियाणा, मोनिका निवासी सोना मोहरा बड़गांव सहारनपुर, लक्ष्मी निवासी कपसाड मेरठ, लता बिडला निवासी थाना परीक्षितगढ मेरठ, राजेंद्र, बबलू, कुंवरपाल और धर्मेंद्र घायल हो गए। इसके बाद आरोपी चालक ने ट्रक की रफ्तार तेज कर दी और करनाल की तरफ भाग निकला।
पुलिस ने ट्रक का पीछा भी किया, लेकिन रास्ते में गांव पटनी परतापुर के पास ट्रक चालक ने ट्रैक्टर चालक मुकेश
(45) को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलट गया और किसान की ट्रक के नीचे कुचलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अहमदगढ़ चौकी पर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। उधर, जीप में टक्कर लगने के कारण घायल हुए लोगों को पहले तो पुलिस ने झिंझाना सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते कुछ घायलों को शामली भेज दिया गया। वहां से भी घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि ट्रक चालक मोनू निवासी पूर्वा प्रतापगढ (यूपी) को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक किसान की मौत हो गई है। मृतक किसान के परिजनों की तरफ से आरोपी ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
किसान के परिवार में मचा कोहराम
गांव पटनी परतापुर निवासी किसान मुकेश ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। ट्रक की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर उसके परिजन पहुंचे। मुकेश की मौत होने के कारण परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
फोन पर व्यस्तता के कारण हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक गाडीवाला चौराहे पर जब ट्रक चालक ने जीप में टक्कर मारी, उस दौरान ट्रक चालक ड्राइविंग करते समय ही फोन भी इस्तेमाल कर रहा था। यदि वह फोन इस्तेमाल करता नहीं होता, तो शायद हादसा नहीं होता।
बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल
झिंझाना। क्षेत्र के गांव हौसंगपुर में शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने की भिडंत हो गई। हादसे में अजीत और अंकुर पुत्र रामशरण निवासी मतनावली और शुभम पुत्र आजाद निवासी गांव हौसंगपुर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को झिंझाना सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते अंकुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन