फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   JCB runs along the bypass, illegal colonies demolished

Shamli News: बाईपास के किनारे चली जेसीबी, अवैध काॅलोनियां ध्वस्त

Wed, 05 Feb 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 05 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
JCB runs along the bypass, illegal colonies demolished
शामली में भैंसवाल रोड पर अवैध कालोनी में एमडीए द्वारा ध्वस्त कराते प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय। स्र
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने भैंसवाल रोड, मेरठ करनाल बाईपास समेत कई स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध काॅलोनियों के स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 90 बीघा भूमि में अवैध काॅलोनियों में जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दी गई। प्राधिकरण की टीम के अभियान से पूरे दिन अवैध कॉलोनी संचालकों में हड़कंप मच रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा के निर्देश पर अवैध कॉलोनी संचालकों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान के लिए टीम गठित की। टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में भैंसवाल रोड-गोहरनी में आदर्श काॅलोनियां में बिना मानचित्र स्वीकृत न कराने वाले भूस्वामी स्वामी वरुण मित्तल, संजू प्रधान की बीस बीघा, मेरठ करनाल हाईवे के सामने नेत्र अस्पताल के सामने योगेंद्र सिंह की दस बीघा भूमि, करनाल बाईपास, निकट थाना आदर्श मंडी रोड शामली में इकबाल सिदीकी, बीस बीघा, राजूदीन मासूम प्रधान बीस बीघा डिफेंस गार्डन के सामने 40 बीघा भूमि में मिलाकर 90 बीघा में विकसित अवैध काॅलोनी में जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग करने वालों विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें चालानी कार्रवाई के बाद में ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए, परंतु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। इस मौके पर प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ आदर्श मंडी थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed