{"_id":"5925d4d54f1c1be45b53687a","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-will-run-from-the-new-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र से चलेगा जवाहर नवोदय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र से चलेगा जवाहर नवोदय विद्यालय
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद में नए सत्र से जवाहर नवोदय विद्यालय का शुभारंभ होने जा रहा है। विद्यालय फिलहाल अस्थायी रूप से कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव स्थित बीआरसी की बिल्डिंग में चलेगा। जिसमें एक माह से मरम्मत कार्य चल रहा है। रिजल्ट आने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। भैंसवाल में स्थायी रूप से बिल्डिंग बनने के बाद शिफ्ट कर दिया जाएगा।
अब जनपद शामली के बच्चों को नए सत्र में नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए बघरा नहीं जाना पड़ेगा। फिलहाल अस्थायी रूप से नवोदय विद्यालय कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव बीआरसी की बिल्डिंग में चलेगा।
विद्यालय को नए सत्र से चलाने के लिए पूरी तैयारियां चल रही हैं। पिछले एक माह से बिल्डिंग में मरम्मत कार्य चल रहा है। नए सत्र में दाखिला लेने के लिए 11 जनवरी को नवोदय प्रवेश परीक्षा हुई थी। शामली को 80 सीटें दी गई हैं। शामली विद्यालय की कार्य प्रणाली देख रहे क्लर्क विपिन शर्मा ने बताया कि नए सत्र से विद्यालय शुरू करने के लिए पूरी तैयारियां चल रही हैं। बिल्डिंग में फिलहाल 12 कमरे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जल्द ही रिजल्ट घोषित होने वाला है। जिसके बाद देखना होगा कि फिलहाल 40 बच्चों को दाखिला दिया जाएगा या फिर पूरे 80 बच्चों को।
नए सत्र से दाखिला प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। फिलहाल विद्यालय की शुरुआत कक्षा 6 से होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय अस्थायी रूप से कम से कम तीन साल इसी बिल्डिंग में चलाना पडे़गा। जिसके बाद स्थायी रूप से निर्धारित किए गए स्थान भैंसवाल में कार्य पूरा होने के बाद बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जिसके बाद ही कक्षा 6 से 12 तक कक्षा चल सकेंगी।