फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam today, preparation complete

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज, तैयारी पूरी

Sat, 30 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam today, preparation complete
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय शामली में कक्षा-6 के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को होगी। जिले में 14 केंद्रों पर 4120 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार प्रवेश परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य किरण प्रकाश ने बताया कि शनिवार को कक्षा छह के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा कोविड-19 गाइड लाइन के अनुुसार होगी। जिले के 14 केंद्रों पर परीक्षा होगी और 4120 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

शामली व थानाभवन में तीन-तीन केंद्र, ऊन में एक, कैराना, झिंझाना व कांधला में दो-दो और कंडेला में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से एंट्री शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:30 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को केंद्र के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित केंद्र पर समय पर लेकर पहुंचें। सभी केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा की तैैयारी पूरी कर ली गई है।
-------
जिले में इन केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
केंद्र - विद्यार्थियों की संख्या
आरके इंटर कालेज शामली - 276
श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली - 276
हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली - 275
डीएवी इंटर कालेज ऊन - 264
आरएसएस इंटर कालेज झिंझाना - 252
जय सीताराम इंटर कालेज झिंझाना - 258
एलएलआर इंटर कालेज थानाभवन - 300
एलएलआर कन्या इंटर कालेज थानाभवन - 300
किसान इंटर कालेज थानाभवन - 317
पब्लिक इंटर कालेज कैराना - 396
एसएन इंटर कालेज कैराना - 404
एमएस राजकीय इंटर कालेज कंडेला - 240
चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला - 288
हिंदू इंटर कालेज कांधला - 274
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed