फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   janzeer dalkar nikalin trainen

जंजीर डालकर निकालीं ट्रेनें

Fri, 30 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
janzeer dalkar nikalin trainen
जंजीर डालकर निकालीं ट्रेनें। - फोटो : जंजीर डालकर निकालीं ट्रेनें।
शामली शहर में बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते जंजीर डालकर ट्रेनों को निकालना पड़ा। इस दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या भी बनी रही। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह हरियाणा निवासी महिपाल और दूबे सिंह ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर हरिद्वार के लिब्बरहेडी स्थित चीनी मिल में गन्ना डालने जा रहे थे। जब वह बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे, तो ट्रैक्टर की टक्कर से बेरियर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


रेलवे क्रासिंग पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन पर दी, जिसके बाद रेलवे सिग्नल के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बेरियर ठीक कराया। बेरियर ठीक कराने में करीब एक घंटा लग गया, जिसके चलते फाटक पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर आने वाली ट्रेनों को जंजीर डालकर निकालना पड़ा। वहीं, आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्राली चालक महिपाल और उसके साथी दूबे सिंह को पकड़ लिया है। आरपीएफ का कहना है कि क्रॉसिंग एरिया में नियमित जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed