{"_id":"f96afed015ec5610c94a92576c9164fa","slug":"january-will-be-a-nomination-filing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी को नामांकन होंगे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी को नामांकन होंगे दाखिल
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का मतदान सात जनवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा। तीन बजे बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिले में सपा और बसपा प्रत्याशियों के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय ने बृहस्पतिवार की दोपहर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक एक जनवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर डीएम कोर्ट मेें नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी।
4 जनवरी को वापसी और सात जनवरी को सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक मतदान डीएम कोर्ट में मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना संपन्न कराई जाएगी। राज्य निर्वाचन अपर आयुक्त जयप्रकाश सिंह और वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन कार्यालय से प्रत्येक जिले के मुख्यालय को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम भेज दिया गया है। डीएम को जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
उधर, पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए जिले में सपा और बसपा के बीच कांटे की टक्कर है। सपा ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की पुत्र वधु शेफाली चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। शैफाली चौहान गुर्जर है। बसपा ने संतोष देवी को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। वह जाट है। पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जाट और गुर्जर लामबंद हो रहे हैं।
मुस्लिम वोट इस जिले मे निर्णायक भूमिका में है। जिले में 19 जिला पंचायत सदस्य है। डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम प्राप्त प्राप्त हो गया है।