फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Janta Vedic College Bahawadi was made the examination center

जनता वैदिक कालेज बहावड़ी को बनाया परीक्षा केंद्र

Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Janta Vedic College Bahawadi was made the examination center
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा जिले में श्री सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय लांक संचालित है। इस विद्यालय में 95 संस्थागत व इस विद्यालय द्वारा अग्रसारित किए गए नौ व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस तरह से उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा 2022 में 104 विद्यार्थी सम्मलित होंगे। उन्होंने बताया कि जनता वैदिक इंटर कालेज बहावड़ी को प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर की परीक्षाओं के लिए जनपदीय समिति द्वारा परीक्षा केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसे परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर किसी को आपत्ति है तो वह पांच जनवरी की शाम पांच बजे तक डीआईओएस कार्यालय में उपस्थित होकर आपत्ति प्राप्त करा सकते हैं। इसके बाद किसी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed