हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घरों में कान्हा को पालने में झुलाया। शाम पूूजा -अर्चना करने के लिए मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रंगबिंरगी रोशनी से नहाए मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं मांगी। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, नटखट बंसी वाले, गोकुल के राजा मेरी अखियां तरस गई, अब तो आजा के भजन गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की धूम हर तरफ नजर आई। मंदिरों व घरों में कान्हा को नए परिधान के साथ श्रृंगार किया गया और पालने में झुलाया गया। शाम को शहर के शिव मंदिर गुलजारी वाला, हनुुमान टीला, शिवचौक, रेलवे रोड सत्यनारायण मंदिर, पंजाबी कॉलोनी में रघुनाथ मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी, भैरव मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, बड़ा बाजार स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी चौक मेें कुटी वाला मंदिर में श्रद्धालु राधाकृष्ण के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। घरों में छोटे बच्चों को ड्रेस पहनाकर राधा-कृष्ण का रूप बनाया गया। मध्यरात्रि चंद्रमा दर्शन के बाद मंदिरों में पूजन व भगवान की आरती उतारी गई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शिव मंदिर गुलजारी वाला के महंत शैलेंद्र गिरि महाराज और हनुमान धाम समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि इस बार कोरोना की वजह से झांकी नहीं लगाई गई। बाल गोपाल को पालने में झुलाया गया।

शामली में हनुमान धाम पर पालना झुलाती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शिवमूर्ति पर पालना झुलाती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा मन्दिर- फोटो : SHAMLI

शामली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा हनुमान मन्दिर- फोटो : SHAMLI

शामली में घर पर पूजन करती युवती- फोटो : SHAMLI

शामली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा हनुमान मन्दिर- फोटो : SHAMLI

शिवमूर्ति पर पूजन करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

कैराना में बालाजी धाम में पालने में झूला झूलते कान्हा- फोटो : SHAMLI

शामली बाजार में कान्हा जी की खरिदारी करती युवती- फोटो : SHAMLI

शामली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर घर पर सजाऐ गये कान्हा जी- फोटो : SHAMLI

शामली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के वस्त्रो की खरिदरी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI