फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jammed by keeping the dead body of the child outside the post mortem house

Shamli News: पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर बालक का शव रखकर लगाया जाम

Sat, 21 Jan 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Jan 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jammed by keeping the dead body of the child outside the post mortem house
बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी बालक सत्यम का फाइल फोटो।
शामली। हादसे में बालक की मौत से आक्रोशित हिरनवाड़ा के ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मांग पूरी न होने पर कलक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी देकर लौट गए। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में बृहस्पतिवार को रामकिशन की पुत्री की बरात शामली से आई हुई थी। करीब तीन बजे दूल्हे की चढ़त की रस्म शुरू हुई। जब चढ़त (डीजे) रविदास मंदिर के पास पहुंची, तो गांव निवासी सत्यम (8) पुत्र राहुल भी चढ़त को देख रहा था। इसी दौरान गांव निवासी प्रवीण चावल से लदी पिकअप गाड़ी लेकर पहुंचा। अचानक किसी अन्य बच्चे ने सत्यम को धक्का दे दिया, जिससे वह पिकअप की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीण तत्काल बालक को निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद न मिलने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। करीब आधा घंटे बाद शव लेकर गांव की ओर रवाना हो गए। गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर अमित देसाई, राहुल, मोनू, सोनू, विपिन, धर्मेंद्र, सतीश, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की माता का बीमारी के चलते निधन
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव महावतपुर ग्राम प्रधान मिंटू की माता धर्मवीरी का 81 साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। सूचना पर क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधान ठाकुर योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, इकबाल, बिल्लू, अनुज आदि ने आवास पर पहुंचकर शोक जताया। संवाद

बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी बालक सत्यम का  फाइल  फोटो।

बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी बालक सत्यम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed