{"_id":"5cd31a1bbdec22076f5106b4","slug":"jameen-par-vaf-board-ka-notice-lagaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर वक्फ बोर्ड का नोटिस लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर वक्फ बोर्ड का नोटिस लगाया
Wed, 08 May 2019 11:34 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 08 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और तहसील प्रशासन ने शिकायत के आधार पर एक जमीन पर वक्फ बोर्ड का नोटिस लगा दिया। दूसरे पक्ष द्वारा पुराना बैनामा दिखाया। जिसके बाद अधिकारियों ने बोर्ड हटाकर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून्न राय और नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह लेखपाल और पुलिस बल के साथ कस्बे के इमामबाडे़ के पास पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने खाली पड़ी लगभग 13 हजार वर्ग फुट जमीन पर वक्फ बोर्ड की नोटिस बोर्ड लगा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान एक पक्ष मौके पर पहुंचा और उक्त भूमि से लगभग चार हजार वर्ग फुट जमीन का पुराना बैनामा रजिस्ट्री दिखाया। बताया कि उक्त भूमि उनकी पैतृक जमीन है। इस पर किसी ने गलत शिकायत कर दी है। इसके बाद अधिकारियों ने काफी देर तक कागजों की जांच करने के साथ ही जमीन की पैमाईश कराई और नोटिस बोर्ड हटा लिया। मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून्न राय ने बताया कि एक युवक ने भूमि को वक्फ बोर्ड की बताते हुए शिकायत की थी। मौके पर एक पक्ष ने बैनामा दिखाया था जिसके बाद नोटिस बोर्ड हटा लिया गया। दो तीन दिन में जांच पूरी होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।