फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   jameen ki maang lekar chakkaa jaam

जमीन की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम

Wed, 24 Oct 2018 12:07 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 24 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
कैराना बस स्टैंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों का दूसरे दिन भी चक्का जाम रहा। उन्होंने कई मार्गों पर चल रही 186 बसों का संचालन बंद रखा और धरना दिया। उधर, कई राजनीतिक नेता और भाकियू भी इसमें कूद गई हैं। भाकियू ने इस मुद्दे पर आज धरनास्थल पर पंचायत का एलान किया है।
विज्ञापन

जिले के कई मार्गों पर चलने वाली बसों के ट्रांसपोर्टर्स ने मंगलवार को भी बसों का संचालन बंद रखा। यूनियन के पदाधिकारी कैराना बस स्टैंड पहुंचे और धरना देकर बैठ गए।  यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह का कहना था कि इस बस स्टैंड की जमीन को खाली करने में उन्हें कोई एतराज नहीं है। यदि ये जमीन खाली करा ली तो बसों को सड़कों पर ही खड़ा करना पड़ेगा। शहर में पहले ही जाम की समस्या है। ऐसे में बसें सड़क पर खड़ी होने से पूरा शहर ही जाम हो जाएगा। इसलिए प्रशासन को सहानुभूति पूर्वक उनकी समस्या पर विचार करके बस स्टैंड के लिए दूसरी जगह उपलब्ध करानी चाहिए। हालांकि प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं लग रहा इसी वजह से उन्हें चक्का जाम जैसा निर्णय लेना पड़ा। इससे यात्रियों को तो परेशानी हो रही है। धरने पर सपा, कांग्रेस आदि राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हो रहे हैं। धरने पर योगेश सिंह, जितेंद्र प्रधान, सुरेश राणा, समर पाल, गुड्डू, अरविंद, सतपाल, शाहिद, वकील, अमरपाल, फरमान, नदीम, संजय चौधरी, बाबी, राजेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इन मार्गों पर प्रभावित हो रहा संचालन
शामली -बुढ़ाना, शामली-मुजफ्फरनगर, ऊन चौसाना, झिंझाना, शामली-लोनी, शामली-बुढ़ाना, शामली-गंगोह  

भाकियू की पंचायत आज
ट्रांसपोर्टर के समर्थन में भाकियू कूद गई है। यूूनियन अध्यक्ष ने बताया कि इस मसले पर बुधवार को धरना स्थल पर भाकियू की पंचायत होगी। इस मसले पर अहम निर्णय लिया जा सकता है। इस पंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हड़ताल ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें
प्राईवेट बस बंद होने से परेशान यात्रियों की मुश्किल हरियाणा रोडवेज की हड़ताल से ओर ज्यादा बढ़ा दी है। हरियाणा में प्राइवेट बसों के संचालन को लेकर रोडवेज कर्मी आंदोलन कर रहे हैैं। जिसके चलते पानीपत और करनाल से शामली आने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें भी कम ही चल रही हैं। करनाल से शामली के लिए सात और पानीपत से शामली होकर हरिद्वार तक जाने वाली 30 बसेें भी काफी कम आ रही हैं। ऐसे में शामली से चलने वाली प्राइवेट बसें भी बंद होने से यात्री मुश्किल में हैं। त्योहारी सीजन आनेवाला है। ऐसे में यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो समस्या हो सकती है। हरियाणा रोडवेज के जीएम पानीपत राजकुमार ने बताया कि कर्मियों के आंदोलन की वजह से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। समस्या के समाधान के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed