{"_id":"6738f8072063c0073c0f21a4","slug":"jam-was-created-by-keeping-the-dead-body-in-front-of-the-police-station-shamli-news-c-26-1-sal1002-131885-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शव को थाने के सामने रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शव को थाने के सामने रखकर लगाया जाम
Sun, 17 Nov 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
कांधला थाने के सामने जाम लगाते मृतक विपिन के परिजनों को समझाते थाना प्रभारी निरीक्षक । सं
कांधला। कस्बे के कैराना मार्ग पर स्कूली बस की टक्कर से 11 नवंबर को घायल हुए ई-रिक्शा चालक विपिन ने शनिवार का मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुस्साए लोगों ने शव को कांधला थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने और आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी 25 वर्षीय विपिन ई-रिक्शा चलाता था। बीती 11 नवंबर को वह ई-रिक्शा में यूरिया खाद भरकर कैराना की ओर जा रहा था। कैराना रोड पर भट्ठे के समीप सड़क निर्माण के कारण विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूल बस ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी थी। घायल विपिन का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा था।
शनिवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो परिजनों के साथ मोहल्लावासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने शव वाली एंबुलेंस को थाना परिसर के बाहर कैराना मार्ग पर खड़ा कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि हादसे के बाद भी पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की। करीब तीन घंटे जाम के बाद थाना प्रभारी और एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम खोला। एएसपी का कहना है कि आरोपी बस चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।