{"_id":"5f664a028ebc3e8be64d3647","slug":"jalanigam-employees-did-not-receive-salary-shamli-news-mrt50214955","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिगम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिगम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
जलनिगम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
शामली। पिछले चार माह से जिला मुख्यालय पर जल निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। चार माह से जल निगम के 15 अधिकारी और कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण काल में जल निगम में वेतन का भी संकट खड़ा हो गया है। जिला मुख्यालय पर जल निगम कार्यालय में एक अधिशासी अभियंता, तीन सहायक अभियंता, छह जूनियर इंजीनियर, दो लिपिक समेत 15 कार्मिक हैं। जल निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को अप्रैल माह के वेतन का 65 प्रतिशत हिस्सा मिला है। मई, जून, जुलाई और अगस्त माह का वेतन नहीं मिल पाया है। निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके विभाग में अक्सर वेतन देरी से ही आता है। अब तो कोरोना संक्रमण काल में और ज्यादा दिक्कत होने लगी है। जल निगम कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला सचिव दीपक कुमार का कहना है कि निगम के मुख्यालय पर संघर्ष समिति बनी है। उसके अध्यक्ष की ओर से वेतन जारी कराने की मांग करते हुए ज्ञापन जल निगम के एमडी को दिया गया है।