फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jalabhishek will start from 4.17 am in temples

मंदिरों में सुबह 4.17 बजे से शुरू होगा जलाभिषेक

Wed, 10 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek will start from 4.17 am in temples
शामली। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि जिले भर में बृहस्पतिवार मनाई जाएगी। जलाभिषेक सुबह 4.17 बजे पर शुरू हो जाएगा। जिले में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में सजावट भी की गई है।
विज्ञापन

पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के अनुसार त्रयोदशी और चतुर्दशी का संयोग होने से बृहस्पतिवार को पूरे दिन भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक होगा। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 2.39 बजे पर हो रहा है। जिसका समापन 12 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 3.02 बजे पर होगा। व्रत भी 11 मार्च को ही रखा जाएगा। सुबह 4.17 बजे से त्रयोदशी का जल चढ़ना प्रारंभ होगा, जो दोपहर 2.39 बजे तक चढ़ेगा। बाद में चौदस का जल चढे़गा अगले दिन एक बजे दोपहर से लेकर 3.02 बजे तक चढ़ेगा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना गंगाजल, दूध- दही घी से जलाभिषेक करें। धूप दीप प्रज्वलित करे। बेल- पुष्प अर्पित करके मनोकामनाएं मांगें। भगवान शिवशंकर, मां पार्वती, श्रीगणेश, नंदी की विशेष पूजा अर्चना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed