{"_id":"62f3fee18b42aa1c2e615a99","slug":"jain-girls-inter-college-girls-won-in-folk-dance-shamli-news-mrt600601588","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक नृत्य में जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक नृत्य में जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी
विज्ञापन
वीवी डिग्री कॉलेज में युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला में जनपद स्तरीय युवा उत्सव के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन माजरा रोड स्थित वीवी डिग्री कॉलेज में किया गया। जिसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, लोकगीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करके समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करक ेकिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह व 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी को अपने घरों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीडीओ ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत जनपद में विभागों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम जसजीत कौर ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में जनपद में बहुत ही भव्य तरीके से मनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इतिहास को जाने और जिन्होंने आजादी के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं, उनको हमेशा याद करें। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को आजादी के संघर्ष के बारे में अवगत कराना है।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एमएस तोमर ने बताया कि लोकनृत्य में जैन कन्या इंटर कॉलेज प्रथम, केकेजी इंटर कॉलेज भैंसवाल द्वितीय व वीवी पीजी कॉलेज शामली ने तृतीय स्थान पाया। इसके अतिरिक्त लोकगीत में वीवी पीजी कॉलेज प्रथम, जैन कन्या द्वितीय व केकेजी इंटर कॉलेज भैंसवाल तृतीय रहा। वहीं, एकल गीत में वीवी पीजी कॉलेज प्रथम और एकांकी में जैन कन्या इंटर कॉलेज ने प्रथम रहा। हारमोनियम में विजय सिंह पथिक महाविद्यालय प्रथम और जैन कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। एक्सटेम्पोर में जैन कन्या प्रथम रहा। डीएम सभी विजेताओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल के रूप में लाल सिंह लचक, डॉ. रितु जैन, गौरव पालीवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन वीवी पीजी कॉलेज की प्रो. छवि ने किया।