फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jain, country and the world community to take the message

जैन समाज से संदेश ले देश-दुनिया

Mon, 28 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 28 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Jain, country and the world community to take the message
cultrule - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। अतिशय क्षेत्र में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने दुनिया को जैन समाज से संदेश लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


कस्बे के प्रसिद्ध जैन तीर्थ 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव पूरी श्रद्धाभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जैन समाज के संदेश से ही पूरे विश्व में फैले हिंसा के वातावरण को शांत किया जा सकता है। भगवान महावीर के संदेश से समाज और देश में बदलाव लाया जा सकता है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व रथयात्रा महोत्सव का प्रारंभ प्रात: पाक्षाल पूजन के साथ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद परम पूज्य 108 जैन मुनि नयनसागर जी महाराज ने कहा कि मानव को जीवन में भक्ति भावना के लिए कुछ न कुछ प्रण अवश्य करना चाहिए। जैसे सती मनोमति का त्याग जीवन पर्यंत निभाती रही। जब तक वह भगवान पर गजमोती नहीं चढ़ाती थी, तब तक वह जल गृहण भी नहीं करती थी। जिनेंद्र भगवान के दर्शन कर आत्म आनंद प्राप्त करना चाहिए । 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन ब्रह्मचारिणी डॉ. नीलम दीदी ने श्रद्धालुओं को भक्ति धारा का पाठ कराया। इसके बाद रथयात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई। जिसमें भगवान पार्श्वनाथ केे भव्य रथ के सारथी जैन समाज के उत्तराखंड से पधारे डॉ. राजीव जैन बने। रथयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। जिसमें धार्मिक धुनों पर बैंड, भव्य झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इस दौरान सुशील जैन, कैलाश चंद जैन, सतेंद्र जैन, तरुण जैन, जेके जैन, धन प्रकाश जैन, राकेश जैन, श्रीपाल जैन, सुभाष जैन, नरेंद्र जैन, अनिल जैन, सनत जैन, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed