फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Fair organized on Jaharveer Goga Mhadi, inaugurated by cutting the tie

Shamli: जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर किया मेले का उदघाटन

Wed, 14 Sep 2022 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 12:12 AM IST
सार

शामली के थानाभवन में गोगा म्हाड़ी पर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में मौजूद गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि यह मेला संप्रदायिक एकता का प्रतीक है। मनोरंजन के साथ संस्कृति, सौहार्द, संस्कार भाईचारा का संगम भी है। 

विज्ञापन
Shamli: Fair organized on Jaharveer Goga Mhadi, inaugurated by cutting the tie
मेले में मौजूद छड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाभवन के जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर आयोजित मेले का सोमवार रात पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेला सांप्रदायिक एकता का प्रतीक है। मनोरंजन के साथ संस्कृति, सौहार्द, संस्कार भाईचारा का संगम भी है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दो वर्ष बाद मेले का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा आयोजन भव्य होगा। निकट भविष्य में नगर पंचायत चुनाव है। इसलिए चेयरमैन पद के दावेदार हैं भी मेले के साथ नगर हित के कार्यों में पूरा सहयोग करें। प्रदेश सरकार ने सुदृढ़ कानून व्यवस्था दी है। नागरिक सुरक्षित हैं। म्हाड़ी से खेड़ागदाई तक सड़क का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि कस्बे में बालिका डिग्री कॉलेज की तीन मंजिल बिल्डिंग बनकर तैयार है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़े: Tyagi Samaj Protest: मेरठ में श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी का एलान, न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली देहरादून हाईवे का कट ग्राम ख्यावड़ी में होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कस्बे के चारों ओर पार्कों का निर्माण होगा। जिसके लिए रसीदगढ़ रोड पर 56 बीघा जमीन किसान इंटर कॉलेज समिति ने दी है। बूढ़ा बाबू तालाब पार्क व अस्पताल कॉलोनी पार्क में शीघ्र ही जिम की व्यवस्था की जाएगी। जिससे बहन-बेटियों को लाभ होगा। इस वर्ष जनपद के स्थापना दिवस पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गंदेवड़ा संगम पर भी कार्यक्रम होगा।


इससे पहले चेयरमैन व चेयरमैन पति इंतजार अजीज, सभासद मोहम्मद अहमद, नीरज गोयल, विनोद सैनी, रवींद्र शर्मा, बॉबी अरोरा, अनिल कुमार, श्रीपाल, रामपाल, डॉ. नीरज सैनी, मैनपाल सैनी आदि ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत रामनरेश महाराज ने की तथा संचालन सभासद पंडित देवेंद्र शर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed