फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jaharveer Goga birth anniversary celebrated with pomp

Shamli News: धूमधाम से मनाया जाहरवीर गोगा जन्मोत्सव

Sat, 09 Sep 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Jaharveer Goga birth anniversary celebrated with pomp
शामली रेलपार गोगा म्हाडी पर पूजन करते लोग
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गोगा नवमी पर्व और जाहरवीर गोगा जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजित विशाल भंडारेे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन

मोहल्ला रेलपार गली नंबर पांच स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार को गोगा नवमी पर्व एवं जाहरवीर गोगा जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व जोत प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद छड़ी (झंडा) पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओंं और पुरुषों ने कपड़ा और धागा बांधकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर से छड़ी (झंडा) की नगर परिक्रमा निकाली गई। नगर परिक्रमा मोहल्ला रेलपार, शिव विहार, तेजसिंह कालोनी, सुभाषनगर, पंजाबी कालोनी होते हुए वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

नगर परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में शामली और आसपास के देहात क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। मंदिर के प्रधान रामकुमार उपाध्याय ने बताया कि गोगा नवमी जाहरवीर गोगा जन्मोत्सव भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन जाहरवीर गोगाजी का जन्म राजस्थान के गांव गदरेवा बागड़ में हुआ था। जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में जाहरवीर गोगा की 22 साल से अखंड जोत प्रज्ज्वलित हो रही है, वहीं गोरखनाथ का धूना भी 22 साल से निरंतर जागृत है। उन्होंने बताया कि सच्चे मन से 41 दिन पूजा अर्चना करने पर जाहरवीर गोगा सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कैलाश उपाध्याय, शिव कुमार उपाध्याय, सुरेश निर्वाल, पं. विनोद शर्मा, पं. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, रामसिंह उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, कार्तिक उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, सभासद संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed