फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jaggery is being made by cultivating organic sugarcane in 10 bighas

रिपोर्ट: शिक्षा में कम पर खेती में No-1, किसान ने सीखा गुड़ बनाने का ऐसा तरीका, आज कई राज्यों से मिल रहे ऑर्डर

Mon, 02 Oct 2023 09:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Oct 2023 09:33 PM IST
सार

Shamli News : शामली के प्रभात ने बताया कि यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर आर्गेनिक तरीके से गन्ना, मिर्च, धान, ज्वार की खेती शुरू की। जिसका असर यह हुआ कि पांच साल से 10 बीघा जमीन में आर्गेनिक तरीके से गन्ना उगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jaggery is being made by cultivating organic sugarcane in 10 bighas
ईंख बांधते हुए प्रभात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भले ही किशोरपुर गांव के रहने वाले किसान प्रभात कुमार सिर्फ हाईस्कूल तक पढ़े हैं, मगर वह अन्य किसानों के लिए किसी रोल मॉडल से कम नहीं है। वर्ष 2017 में धान की फसल में पेस्टीसाइड का प्रयोग करते समय दवाई प्रभात के शरीर पर गिर गई थी, जिसके कारण शरीर में कई दिन तक दिक्कत रही। डॉक्टरों से उपचार कराने के बाद राहत मिली। इसके बाद प्रभात ने ठान लिया कि वह पेस्टीसाइड के बजाए आर्गेनिक तरीके से खेती करेंगे और अन्य लोगों को भी आर्गेनिक सब्जियां, फसल और गन्ना उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन


शामली के किशोरपुर गांव निवासी प्रभात ने बताया कि करीब एक साल तक 10 बीघा जमीन में मिर्च, गन्ना, घीया, धान, ज्वार आदि की खेती की मगर मुनाफा नहीं हुआ। इसके बावजूद प्रभात ने हिम्मत नहीं हारी और यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर आर्गेनिक तरीके से गन्ना, मिर्च, धान, ज्वार की खेती शुरू की। जिसका असर यह हुआ कि जहां 10 बीघा में पांच साल से आर्गेनिक तरीके से गन्ना उगाया जा रहा है। वहीं, गन्ने से खुद ही फ्लेवर्ड गुड़ आदि तैयार कर बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली के शाहदरा, हरियाणा के करनाल, सोनीपत, पानीपत, राजस्थान के भादरा, अलवर, हनुमानगढ़ में सप्लाई किया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रभात के अनुसार, उसके गुड़ की बिक्री ऑनलाइन है। यही नहीं छह अन्य को भी रोजगार दिया हुआ है। अन्य किसानों को भी प्रभात निशुल्क आर्गेनिक खेती और गन्ना से खुद गुड़ तैयार कर मुनाफा कमाने के टिप्स दे रहे हैं।

 

प्रभात कुमार ने बताया कि उनके पिता संपत सिंह की कुछ समय पूर्व ही बीमारी के कारण मौत हो गई थी। आर्गेनिक खेती करने के लिए उन्होंने जहां सोशल मीडिया का सहारा लिया वहीं कृषि विभाग द्वारा आयोजित होने वाली गोष्ठियों में भी भाग लिया। उगाई गई फसल के सेवन से पशुओं, गन्ने और गुड़ से मनुष्य को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए जीवामृत और जैविक खाद को गाय के गोबर, गोमूत्र, गुड़, दाल के आटे, मिट्टी और पानी को एक साथ मिलाकर तैयार किया गया। जीवामृत न केवल सस्ता है, बल्कि यह पौधों और मिट्टी दोनों के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन

प्रभात ने बताया कि वे खुद ही गन्ना उगाकर गुड़ तैयार करते हैं, जिसमें सॉप, काजू, बादाम वाले आर्गेनिक गुड़ की दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में अधिक डिमांड है। दिल्ली में आर्गेनिक तरीके से तैयार गन्ना भी बेचा जाता है। हर सीजन में 35 क्विंटल से अधिक गुड़ सप्लाई किया जा रहा है। किसान को कृषि विभाग के अधिकारी भी कई बार सम्मानित कर चुके हैं।

खुद प्रोसेसिंग कर प्रोडक्ट बेचें किसान, मिलेगा मुनाफा
किसान प्रभात का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में कुछ हटकर करेंगे तो उसे लोग अवश्य ही पसंद करते हैं। अपनी फसल की खुद प्रोसेसिंग कर बेचेंगे तो मुनाफा भी अधिक होगा। कहा कि केमिकल का प्रयोग किसानों को नहीं करना चाहिए। इससे जहां जमीन की उर्वरा शक्ति घटती है वहीं बीमारियाें के भी फैलने का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें: बेटियों पर गर्व: मुक्केबाजी में म्हारी छोरियों का कमाल, विदेशों में मचा रहीं धमाल, पढ़िए इनकी सफलता की कहानी

आर्गेनिक तरीके से खेती के प्रति किया जा रहा जागरूक
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रदीप यादव और कृषि वैज्ञानिक डाॅ. संदीप चौधरी का कहना है कि लोगों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आर्गेनिक तरीके से खेती करने वाले किसानों को भी समय-समय प सम्मानित भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ताल ठोकते मुद्दे: थप्पड़ कांड पर हंगामा, चोटी-तिलक या टोपी पर तकरार, जागरुकता से अमन-चैन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed