{"_id":"66ba6f565d02d4d318060584","slug":"itis-merit-in-electrician-trade-was-87-percent-and-in-fitter-trade-was-89-percent-shamli-news-c-26-1-aur1003-126213-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आईटीआई की इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 87 और फिटर में 89 प्रतिशत पर रही मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आईटीआई की इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 87 और फिटर में 89 प्रतिशत पर रही मेरिट
Tue, 13 Aug 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
शामली। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद एससीवीटी लखनऊ ने डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए यूपी आईटीआई 2024 की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। जिसमें इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 87 और फिटर में 89 प्रतिशत उच्च मेरिट रही है। पहली मेरिट में आने वाले छात्र-छात्रा कॉलेजों में पहुंचकर दाखिला करा सकते है।
सभी उम्मीदवारों ने एससीवीटी यूपी आईटीआई प्रवेश सत्र 2024 के लिए आवेदन किया है। वह अधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाकर सूची की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है। राजकीय आईटीआई कैराना के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों को सूची तक पहुंचाने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया आईटीआई में 15 ट्रेड संचालित हैं। सभी ट्रेड की अलग अलग मेरिट रहती है। इलेक्ट्रीशियन में हाई मेरिट सभी वर्ग के लिए जिले में इलेक्ट्रीशियन में 87 और फिटर में 89 प्रतिशत पर मेरिट गई है। सबसे कम की बात करें तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की 87 प्रतिशत, ओबीसी की 84 प्रतिशत व एससी की 85 मेरिट रही है। वहीं फिटर ट्रेड में ट्रेड में उच्च मेरिट 89 रही है। इसमें ओबीसी की 85, व एससी की 84 प्रतिशत रही है। बताया कि चयनित अभ्यर्थी 16 अगस्त तक बुलावा पत्र की प्रति, सभी मूल प्रमाण पत्र, अंक पत्रों की प्रति, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, टीसी व प्रवेश शुल्क साथ प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। बताया कि 15 अगस्त को भी आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी।
ऐसे डाउनलोड होगी मेरिट लिस्ट
-सबसे पहले आप आईटीआई की वेबसाइट पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध नवीनतम अधिसूचना अनुभाग देखें।
-नवीनतम अधिसूचना अनुवाद में आप आईटीआई मेरिट सूची 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद नई विंडो में लॉगिन फॉर्म खुलेगा।
-सभी आवश्यक विवरण के साथ लाॅगिन फॉर्म भरें।
-मेरिट सूची देखे और डाउनलोड करें।