फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Iti tops in online poetry competition

ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में इति अव्वल

Wed, 08 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Iti tops in online poetry competition
कांधला/कैराना। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के लिए जागरूकता हेतु आनलाइन प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के तत्वावधान में प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अंशु सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु ऑनलाइन प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिताओं में सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों की जानकारी दी। ऑनलाइन कविताओं में स्वरचित कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर इति जैन, द्वितीय स्थान पर गुलशन और उज्जवल मलिक, तृतीय स्थान पर पारुल सैनी व काजल जैन रही। कोलार्ज में प्रथम स्थान पर कोमल चौहान, द्वितीय स्थान पर गुलशन व तृतीय स्थान पर रबिहा मिर्जा रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संध्या चौहान, द्वितीय स्थान पर काजल जैन व नीलम तथा तृतीय स्थान पर रबिहा मिर्जा, साक्षी सेनी व शिवानी जांगिड़ रही। स्कैचिंग ई कार्ड की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलम, द्वितीय रबिहा मिर्जा और तृतीय स्थान इति जैन का रहा। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संख्या चौहान, द्वितीय हेमा ठाकुर और तृतीय स्थान नीलम का रहा। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम नीलम, द्वितीय हेमा ठाकुर और तृतीय शिवानी जांगिड़ रही। निर्णायक मंडल में डॉ. विशाल कुमार, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. सुनील कुमार, सीमा सिंह, डॉ. रामायन राम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed