{"_id":"68b737b5040830237f093346","slug":"itbp-soldier-cremated-with-military-honours-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148797-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आईटीबीपी के सिपाही का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आईटीबीपी के सिपाही का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी में मृतक जवान के परिजनों से वार्ता करते आई टी बीपी के अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी आईटीबीपी के सिपाही विनीत कश्यप के शव का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तीन दिन पहले आसाम में गुवाहाटी के अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों में गम का माहौल है और गांव में शोक छाया रहा।
गांव लिसाढ़ निवासी सुभाष कश्यप के बड़े पुत्र विनीत कश्यप (40) आईटीबीपी में सिपाही के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती 10 बटालियन किमिन गुवाहाटी में थी। तीन दिन पहले वे संदिग्ध हालात में घायलावस्था में मिले थे। उन्हें गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था।
मंगलवार सुबह परिजन शव को लेकर पैतृक गांव लिसाढ़ में पहुंचे। उनके साथ आईटीबीपी के जवान भी आए थे। गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। विनीत के पत्नी, पुत्र निशांत (8) व पुत्री नित्या (4) हैं। चिता को मुखाग्नि पुत्र निशांत ने दी। इस दौरान ग्राम प्रधान अजित सिंह, रविंद्र मलिक, रामजीलाल कश्यप, देवेंद्र कश्यप, अनुज कश्यप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिपाही विनीत के छोटे भाई रवि कुमार भी आईटीबीपी में एनएसजी कमांडो हैं। उनकी तैनाती सिक्किम में हैं, लेकिन प्रतिनियुक्ति पर मानेसर गुरुग्राम में ड्यूटी है। तीसरा भाई हर्ष कुमार ग्रेजुएशन करने के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। चार बहनों में तीन शादीशुदा है। रवि ने बताया कि उनके बड़े भाई विनीत 2012 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। वे करीब दो माह पहले घर से ड्यूटी पर गए थे। गुवाहाटी में उनके भाई विनीत को चोट लगी होना बताया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उनकी मृत्यु के कारण का सही पता चल सकेगा।