फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ITBP jawan had staged a drama of daughters leaving school due to enmity with neighbor

Shamli News: आईटीबीपी के जवान ने पड़ोसी से रंजिश में रचा था बेटियों का स्कूल छूटने का नाटक

Sun, 03 Dec 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan had staged a drama of daughters leaving school due to enmity with neighbor
शामली। क्षेत्र के एक गांव के आईटीबीपी के जवान ने पड़ोसी की हरकतों से दो बेटियों की पढ़ाई छूटने का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में आरोप पूरी तरह फर्जी पाए गए हैं। पुलिस ने जवान को भविष्य में इस तरह का फर्जी आरोप नहीं लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को आईटीबीपी के जवान ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी आए दिन उसके परिवार के साथ मारपीट करते हैं। दहशत के कारण उसकी दो बेटियों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। एसपी अभिषेक ने बताया कि मामले की जांच कराई गई। जांच में सामने आया है कि जवान ने पड़ोसियों पर झूठा आरोप लगाया है। जवान की दोनों बेटियां स्कूल में पढ़ रही है।
विज्ञापन

जवान ने विपक्षी पर 23 नवंबर को मारपीट, पथराव और मकान खाली करने की धमकी देने का आरोप लगाया। जबकि जांच में पता चला है कि विपक्षी 21 से लेकर 25 नवंबर तक दिल्ली के अस्पताल में अपना उपचार करा रहा था। पुलिस के जवान ने भी पड़ोसी से वीडियो कॉल पर बात की थी। जांच में सामने आया है कि वर्ष 2021 में आईटीबीपी के जवान के भाई के खिलाफ पड़ोसी ने बेटी के साथ मारपीट, अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने का मामला दर्ज करा था। इसी मामले में जवान फैसले का प्रयास कर रहा था। फैसले के उद्देश्य से ही पड़ोसी पर फर्जी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed