{"_id":"6213de32d48f0a0af177753c","slug":"it-took-more-than-half-an-hour-to-cover-a-distance-of-a-few-minutes-shamli-news-mrt57783473","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझते रहे लोग, चंद मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटे से ज्यादा का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझते रहे लोग, चंद मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटे से ज्यादा का समय
विज्ञापन
शामली एमएसके रोड पर वाहनों से लगा भीषण जाम
- फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के बीच से जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों का जाम लगा रहा। वाहनों के जाम में फंसे रहने के कारण चंद मिनटों की दूरी तय करने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लगने से लोग परेशान रहे। व्यापारियों व दुकानदारों का कहना है कि रोज लगने वाले जाम से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
सोमवार को शहर में वाहनों का भीषण जाम रहा। जाम में फंसे वाहन चालकों को मिनटों की दूरी का सफर तय करने में पसीने आ गए। दोपहर के समय तो वीवी इंटर कालेज और एमएसके रोड पर जाम के हालात ज्यादा विकट रहे। धीमानपुरा फाटक से लेकर भिक्की मोड़, शिव चौक, हनुमान रोड व फव्वारा चौक तक जाम लगा रहा। चार पहिया के अलावा दुपहिया वाहन भी जाम में फंसे रहे। हालात ये रहे की पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जाम से निकलने के परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात जाम रहने से कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में जाम की समस्या गंभीर है, लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। मुख्य मार्ग पर जाम की वजह से नया बाजार, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार और गांधी चौक में ई-रिक्शा व बाइकों का जाम रहने से लोग फंसे रहे। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है। जल्द ही फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
अतिक्रमण बन रहा जाम का कारण
शहर में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण बना हुआ है। शहर में मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहन और दुपहिया वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। सोमवार को भी वाहनों का आड़े तिरछे खड़ा होना जाम का कारण बना रहा।
विज्ञापन
ये बोले कारोबारी:
शहर के हनुमान रोड पर प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले देवानंद गौड़ का कहना है कि शहर में आए दिन जाम लगा रहता है। जाम की समस्या पुरानी है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। जाम से कारोबार प्रभावित रहता है।
वीवी इंटर कालेज रोड पर फास्ट फूड विक्रेता श्रवण कुमार ने कहा कि जाम के कारण ग्राहक नहीं आ पाते, जिससे उनका काम प्रभावित होता है। जाम का समाधान होना चाहिए।
हनुमान तिराहा पर फल विक्रेता रवि कश्यप ने कहा कि जाम की वजह से जो दूरी कुछ मिनट में तय हो सकती है, उसमें आधा घंटे से ज्यादा का समय लगता है। इससे परेशानी उठानी पड़ती है।
मिल रोड निवासी विजय कुमार ने कहा कि गन्ना वाहनों के कारण मिल रोड पर जाम रहता है। गन्ना वाहनों के जाम के कारण इस मार्ग से पैदल चलना भी मुश्किल रहता है। इसका समाधान होना चाहिए।