फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It rained intermittently, it was cloudy during the day.

Shamli News: रुक-रुक कर होती रही बूंदाबांदी, दिन में छाये रहे बादल

Mon, 05 Feb 2024 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
It rained intermittently, it was cloudy during the day.
शामली। जिले का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रात से लेकर सुबह तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। वहीं कभी धूप तो कभी बादल छाये रहे। मौसम में लगतार हो रहे बदलाव से ठंड बनी रही। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्यियस और रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सुबह से ही चटक धूप निकली थी। दिनभर धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। रात में 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात में रुक-रुककर बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश हुई। सुबह भी बूंदा-बांदी चलती रही। इसके बाद कभी धूप तो कभी घने बादल छाये रहे। ज्यादातर समय आसमान में बादल ही छाये रहे और धूप बहुत कम समय के निकली। शाम को हवा चलने और बादल छाये रहने से मौसम में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed