फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It is not advisable to increase the price of LPG cylinders

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाना उचित नहीं

Thu, 13 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
It is not advisable to increase the price of LPG cylinders
रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ाना उचित नहीं
विज्ञापन

शामली। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें 144.50 रुपये बढ़ाकर लोगों को जोर का झटका दिया है। घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। हर वर्ग की महिलाएं भी इससे नाखुश हैं। उनका कहना है जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है उतनी तेजी से लोगों की आय बढ़ाने पर भी तो सरकार को सोचना चाहिए। एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए यह फैसला उचित नहीं है। महिलाओं ने इसे वापस लेने की मांग की है।
रसोई गैस आवश्यक वस्तु है। एक तरफ तो सरकार निशुल्क गैस कनेक्शन देने की बात कह रही है, दूसरी तरफ इसकी कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए जिससे इन पदार्थों पर टैक्स घटेगा और कीमतें घटेंगी। गैस की कीमतें तुरंत वापस लेनी चाहिए। - शशि वर्मा चौ. चरण सिंह कालोनी
विज्ञापन

पहले ही काफी महंगाई है। वस्तुओं की कीमतें काफी बढ़ी हुई हैं। मसाले काफी महंगे हैं। ऐसे में गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने से यह ओर अधिक हो जाएगा। सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। - सोनिया मित्तल
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को यह सोचना चाहिए कि जिस तेजी से कीमतें बढ़ रही हैं क्या उतनी तेजी से लोगों की आय बढ़ रही है। प्राइवेट नौकरी करने वाले एक व्यक्ति की आय भी उतनी बढ़ती है या नहीं। इसकी समीक्षा भी सरकार को करनी चाहिए। रसोई गैस की इतनी अधिक कीमत बढ़ाना बिल्कुल गलत है। इसे वापस लेना चाहिए। -मंजू सिंह

दाल, मसाले, सब महंगे हैं, अब सरकार ने रसोई गैस की कीमतें 15 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ा दी हैं। अब सिलिंडर पर करीब 144.50 रुपये बढ़ाने का निर्णय उचित नहीं है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में क्यों नहीं ला रही है। एक साथ इतने रेट बढ़ाना उचित नहीं है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। -अर्चना कोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed