फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It is necessary to unite for rights

हक के लिए एकजुट होना जरूरी

Sun, 10 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to unite for rights
शामली कैराना रोड पर आयोजित राष्ट्रीय सैनी सभा के कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश महासचिव प्रवी - फोटो : SHAMLI
हक के लिए एकजुट होना जरूरी
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय सैनी सभा के सम्मेलन में महात्मा ज्योतिबा फुले दंपती को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से मांग की गई। वक्ताओं ने समाज से संगठित होने का आह्वान किया गया। कहा कि अधिकारों के लिए समाज को एकजुट होना होगा। सम्मेलन में संगठन की नवगठित राष्ट्रीय कमेटी को शपथ दिलाई गई।

रविवार को कैराना रोड पर स्थित रेस्टोरेंट पर राष्ट्रीय सैनी सभा के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने संगठन के सदस्यों से कहा कि संगठन के अन्य राज्यों और जिलों में दिसंबर तक चुनाव कराएं, ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि हक प्राप्ति के लिए समाज को संगठित होने की जरूरत है। इसके लिए संघर्ष करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम में देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज के अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को समाज में दृढ़ता से लागू करने का आह्वान किया गया। अयोध्या प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष को समाज की तरफ से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का संचालन प्रदेश महासचिव प्रवीण सैनी और दामोदर सैनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव जयभगवान सैनी, संदीप सैनी, नीरज सैनी, सुभाष सैनी, विरेंद्र, अजय कुमार, मोहित कुमार, सचिन सैनी, राकेश सैनी, प्रमोद प्रधान, गुरदास प्रधान, आभेराम सैनी, डीसी सैनी, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे। सम्मेलन में उप्र, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इससे पहले, सम्मेलन मे सैनी सभा की नवगठित राष्ट्रीय कमेटी को संरक्षक जयप्रकाश सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबे सिंह सैनी, राष्ट्रीय महासचिव जयभगवान सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप सैनी ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर ब्रजबंधू एडवोकेट मुजफ्फरनगर और प्रदेश महासचिव पद पर प्रवीण सैनी शामली और प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर लुलाराम सैनी हापुड़ को शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ब्रजबंधु ने जिलाध्यक्ष डा. अरविंद सैनी आल्दी, जिला महासचिव रामकुमार सैनी और कोषाध्यक्ष अमित सैनी को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed