{"_id":"682df8478aaa3dc2f90a6b12","slug":"isi-agent-arrested-big-news-came-out-in-noman-s-custody-case-got-more-time-to-reveal-the-secret-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISI Agent Arrested: नोमान की कस्टडी के मामले में सामने आई बड़ी खबर, राज उगलवाने को मिला और समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISI Agent Arrested: नोमान की कस्टडी के मामले में सामने आई बड़ी खबर, राज उगलवाने को मिला और समय
Wed, 21 May 2025 09:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 21 May 2025 09:29 PM IST
सार
Shamli News: कैराना के रहने वाले नोमान इलाही को पानीपत से एनआईए ने गिरफ्तार किया था। वह पाकिस्तान के लिए जासूसी को अंजाम दे रहा था। उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
नोमान इलाही का साल 2015 में सोशल मीडिया पर डाला गया फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पकड़े गए कैराना के नोमान इलाही को अदालत ने चार दिन की और पुलिस कस्टडी रिमांड पर दे दिया है। अब पानीपत पुलिस नोमान इलाही को 24 मई को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
13 मई को पानीपत के सेक्टर 29 पुलिस ने कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान देश की सेना की मूवमेंट और सामरिक ठिकानों की फोटो पाकिस्तान में आईएसआई हैंडलर इकबाल काना को भेजता था। कैराना निवासी इकबाल काना 1995 में पाकिस्तान भाग गया था तथा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
14 मई को पानीपत पुलिस ने नोमान इलाही को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था। पानीपत पुलिस द्वारा आवेदन करने पर अदालत ने नोमान इलाही को 20 मई तक 7 दिन के कस्टडी रिमांड पर पुलिस को दे दिया था। इस दौरान जासूसी कांड की जांच कर रही पानीपत सीआईए प्रथम ने चार बार कैराना पहुंचकर नोमान के साथियों की तलाश की और सबूत जुटाए।
20 मई को रिमांड अवधि पूरी हो जाने पर पानीपत पुलिस ने नोमान को अदालत में पेश किया। पानीपत पुलिस द्वारा दोबारा आवेदन करने पर अदालत ने नोमान इलाही का 4 दिन का 24 मई तक का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया।