शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में छात्र संसद का गठन किया गया, जिसमें हेड गर्ल इशिता और हेड ब्वाय राघवेंद्र सिंह बने हैं।
शुक्रवार को आयोजित समारोह में बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास करने और स्कूल को व्यवस्थित तरीके से चलाने हेतु छात्र संसद (स्टूडेंट काउंसिल) का गठन किया गया। प्रधानाचार्या ने बताया कि गठित छात्र संसद में हेड गर्ल इशिता छाबड़ा, हेड ब्वॉय राघवेंद्र सिंह, वाइस हेड गर्ल खुशी गर्ग, वाइस हेड ब्वॉय जयंत मलिक, डिसिप्लिन हेड गर्ल शुभांगी जोशी, डिसिप्लिन हेड ब्वॉय योगेश मलिक, क्लब इंचार्ज कल्चरल अवनी अग्रवाल, क्लब इंचार्ज हॉबी गोरी अग्रवाल, क्लब इंचार्ज हिंदी मानसी, क्लब इंचार्ज इंग्लिश अश्मनदीप कौर, क्लब इंचार्ज मैथमेटिक्स परी मलिक, क्लब इंचार्ज साइंस केश्व सैनी, क्लब इंचार्ज सोशल साइंस नेहा छाबड़ा, स्पोर्ट्स कैप्टन बॉयज उज्जवल खैवाल, स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल्स दीपाली पंवार, हाउस कैप्टन बॉयज देव मलिक, आर्यन, निशांत शर्मा, रिजुल शर्मा, हाउस कैप्टन गर्ल्स खुशी, सदफ चौहान, मानसी, रुचि ने कार्यभार संभाला। स्कूल के निदेशक राजीव गर्ग और रितेश गर्ग ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने पद भार संभालने वाले छात्र-छात्राओं को अपने पद की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षकगण व कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे।