फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Irrigation department will run cleanliness campaign in canals and states

सिंचाई विभाग चलाएगा नहरों, रजबहों में सफाई अभियान

Sun, 13 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department will run cleanliness campaign in canals and states
शामली में सूखी युमना नहर - फोटो : SHAMLI
शामली। सिंचाई विभाग नहरों, रजबहों में 20 अक्तूबर से सफाई अभियान चलाएगा। इसके लिए पूर्वी यमुना नहर में दीपावली तक पानी बंद रहेगा। 27 अक्तूबर तक यह सफाई अभियान चलेगा।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर जिले से शुरू होकर शामली, बागपत, गाजियाबाद आदि जिलों से होते हुए दिल्ली में पहुंचती है। करीब ढाई दशक पूर्व गंगा का जल यमुना नहर में भेजने के लिए गंगा-यमुना लिंक निर्माण कराया गया। गंगा से यमुना में 1100 क्यूसेक पानी दिए जाने व्यवस्था की गई है। गंगा से यमुना नहर को 1100 क्यूसेक पानी के सापेक्ष 800 क्यूसेक पानी नियमित मिल रहा था। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अबुुंज कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर नहरों की सिंचाई कराने के उद्देश्य से गंगा का पानी बंद कराया जाता है। दीपावली तक यमुना नहर में पानी बंद रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्वी यमुना नहर एवं संबधित रजबहों व नहरों में सफाई अभियान पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर तक पूर्वी यमुना में शेष जल सूख जाएगा। सफाई के लिए टेंडर छोड़कर सारी औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। 27 अक्तूबर तक सफाई अभियान पूरा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed