फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Irregularities and 1311 objections found in municipal audit

Shamli News: नगरपालिका के ऑडिट में मिलीं अनियमितताएं व 1311 आपत्तियां

Mon, 06 Jan 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Irregularities and 1311 objections found in municipal audit
शामली। पालिका परिषद शामली में स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के ऑडिट में बड़ी अनियमितताएं सामने आई है। ऑडिट के दौरान करीब 1311 आपत्तियां भी मिली है। पालिका ने ऑडिट में मिली आपत्तियों की जांच व निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका का कहना है कि उन्होंने 131 आपत्तियां निस्तारित कर दी है जबकि 300 की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

नगर निकायों द्वारा नागरिकों को सड़क, पेयजल, सफाई और नाले नाली आदि की मूल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए नगर निकायों के अपने बजट के अलावा शासन से भी विभिन्न कार्यों के लिए बड़ा बजट जारी किया जाता है। बजट के खर्च और निगरानी के लिए मंडल स्तर से स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग द्वारा ऑडिट कराया जाता है। हाल ही में नगरपालिका परिषद शामली के हुए ऑडिट में वित्तीय और रिकार्ड का सही रखरखाव व एंट्री में गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

ऑडिट में नगरपालिका में करीब 1311 आपत्तियां लंबित होना सामने आया हैं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई है, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई गई है। ऑडिट में मिली आपत्तियों को लेकर पालिका ने अपने स्तर पर जांच व निस्तारण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव का कहना है कि ऑडिट में जो आपत्तियां लगाई गई हैं, उनमें ज्यादातर पहले से लंबित चल रही है जो हर ऑडिट के दौरान सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया इनमें 103 आपत्तियां निस्तारित हो चुकी हंै जबकि 300 आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। 75% आपत्तियां रिकार्ड का सही रखरखाव व एंट्री का सही मिलान न होने संबंधी है जबकि 25% आपत्तियां लाइसेंस शुल्क, किराया वसूली व निर्माण कार्यों से जुड़ी आपत्तियां संबंधित है, जिनका सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed