{"_id":"57cb18424f1c1b3d782cd5d6","slug":"iron-tablets-in-boxes-not-use","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटियों में बंद हैं आयरन की गोलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटियों में बंद हैं आयरन की गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में रखी आयरन की गोलियों की पेटियां।
- फोटो : डीआईओएस कार्यालय में रखी आयरन की गोलियों की पेटियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के सरकारी हाईस्कूल और इंटर कालेजों के छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई तीन लाख 89 हजार 500 आयरन की गोलियां पिछले एक महीने से डीआईओस कार्यालय में 13 पेटियों में शोपीस बनकर रखी हुई है। जिनका अभी तक वितरण नहीं हो पाया है।
शासन के निर्देशों अनुसार सभी सरकारी स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राओं को आयरन की गोलियों का वितरण किया जाना अनिवार्य हो गया है। जिसके चलते जनपद शामली में भी 92 स्कूल कालेजों में कक्षा 6 से लेकर 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को आयरन गोली वितरित की जाएगी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले माह में नौ अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में गांव कुड़ाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 13 पेटियों में तीन लाख 89 हजार 500 गोलियां पहुंचा दी गई थीं। जिसके बाद भी आज तक वह गोली कार्यालय में ही रखी हुई हैं। पिछले एक महीने से किसी भी कालेज में आयरन की गोलियों का वितरण नहीं किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाबू का कहना है कि कार्यालय उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आयरन की गोली वितरण के संबंध में पिछले माह 26 अगस्त को पत्र भेजकर सूचना मांगी थी कि आयरन की गोलियों का वितरण किन-किन विद्यालयों में किया जाना है। कितनी आयु के छात्र-छात्राओं को कितनी मात्रा में वितरित करने के साथ ही कब तक वितरित की जानी है। जिसका आज तक कोई जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
पत्र भेजने से पहले भी कई बार मौखिक रुप से जानने की कोशिश करने के बाद भी कोई उचित उत्तर नहीं दिया गया है। जिसके कारण पिछले एक महीने से आयरन की गोलियां रखी हुई हैं। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी का कहना है कि जैसे ही सीएचसी से पत्र का जवाब मिल जाएगा आयरन की गोलियों का स्कूल कालेजों में वितरण करा दिया जाएगा।