फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Iqra Hasan rode the victory chariot from the first round

Shamli News: पहले राउंड से ही विजय रथ पर सवार हुईं इकरा हसन

Wed, 05 Jun 2024 01:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 05 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Iqra Hasan rode the victory chariot from the first round
शामली नवीन मंडी मतगणना स्थल पर इकरा हसन को प्रमाण पत्र देते डीएम रविंद्र सिंह
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 69116 मतों से हराया। खास बात रही कि पहले राउंड से ही इकरा जीत के रथ पर सवार हो गई थी।
विज्ञापन

इकरा ने कुल 528013 लाख मत प्राप्त किए। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने 456075 मत प्राप्त कि और 2822 बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा ने 75978 मत प्राप्त किए। इकरा हसन ने 69116 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने के साथ ही सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि, मतगणना के बीच में भाजपा प्रत्याशी ने टक्कर देने का प्रयास किया, लेकिन ये टक्कर भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और 69 हजार से अधिक मतों से सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई भाजपा सपा से लेकर शामली-सहारनपुर के तमाम नेताओं की नजरें मतगणना पर गढ़ गई। पहले राउंड में ही सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने जलवा दिखना शुरू हो गया था। पहले राउंड में करीब तीन हजार मतों की बढ़त लेने के साथ राउंड चार तक यह बढ़त 17 हजार तक जा पहुंची। हालांकि, इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने दम दिखाया और सपा प्रत्याशी को पीछे धकेलने का प्रयास किया। मतों का अंतर भी 17 से घटकर आठ हजार पर आ गया। लेकिन, इसके बाद फिर से सपा प्रत्याशी ने आगे बढ़ना शुरू किया और धीरे-धीरे ओ बढ़ते हुए राउंड नंबर 30 की मतगणना के बाद जीत का अंतर 68 हजार के पार कर दिया। 16 वें राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही सपा प्रत्याशी इकरा हसन 40 हजार से अधिक की बढ़त हासिल कर चुकी थी। इसके साथ ही भाजपा समर्थकों की उम्मीद भी टूटनी शुरू हो गई थी। यहां से इकरा हसन लगातार आगे बढ़ती गई और भाजपा समर्थक मतगणना स्थल से रवाना होने शुरू हो गए। इसके साथ ही भाजपा के खेमे में मायूसी का आलम छाना शुरू हो गया।

बेलेट मतगणना
मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई। हालांकि, पोस्टल बेलेट में भाजपा के प्रदीप चौधरी ने सपा की इकरा हसन से अधिक मत लिए। बेलेट में प्रदीप चौधरी को जहां 2822 मत मिले, वहीं इकरा हसन को 1126 वोट हासिल हुए। इसके अलावा बसपा के श्रीपाल राणा को आठ वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed