फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Invoice of six dumpers laden with sand in Mandawar

मंडावर में रेत से लदे छह डंपरों का किया चालान

Tue, 08 Nov 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Invoice of six dumpers laden with sand in Mandawar
कैराना। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और खनन अधिकारी ने मंडावर, नंगलाराई और खुरगान में रेत खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने रेत के ओवरलोड छह डंपरों का चालान किया।
विज्ञापन

दो दिन पहले कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि नंगला राई में रेत खनन ठेकेदार यमुना के पानी को रोक रहे हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को एसडीएम शिव प्रकाश यादव और खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने नंगलाराई में रेत खनन क्षेत्र पर जाकर निरीक्षण किया। मौके पर रेत खनन शुरू नहीं हुआ था बल्कि खनन ठेकेदार रेत खनन की तैयारियां कर रहे थे। इसके बाद टीम ने मंडावर रेत खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने ओवरलोड रेत से लदेे छह डंपरों का चालान किया। इसके अलावा टीम में सीसीटीवी कैमरे, धर्मकांटा और वाहनों का एंट्री रजिस्टर भी देखा। इसके बाद टीम खुरगान में खनन क्षेत्र पर पहुंची, लेकिन वहां पर खनन पूरी तरह बंद था।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने की पैमाइश
एसडीएम द्वारा खनन क्षेत्र पर कार्रवाई से करीब दो घंटे पहले एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और हल्का लेखपाल नंगलाराई और मंडावर रेत खनन क्षेत्र पर पहुंचे। वहां पर टीम ने मंडावर खनन क्षेत्र की पैमाइश कराई। एसडीएम ने बताया कि शिकायत मिली थी कि मंडावर खनन ठेकेदार ने अपनी सीमा से बाहर खनन शुरू किया है, लेकिन पैमाइश के बाद खनन एरिया सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed