फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation into the death of a young man admitted in isolation ward starts

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक की मौत के मामले की जांच शुरू

Wed, 24 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Investigation into the death of a young man admitted in isolation ward starts
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक की मौत की जांच शुरू
विज्ञापन

शामली/बाबरी। दो दिन पहले सीएचसी शामली के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने दो डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी 35 वर्षीय जसबीर को कोरोना के शक में रविवार दोपहर को सीएचसी शामली में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सोमवार सुबह तबियत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने उस समय भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया था। मृतक के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक की पत्नी इंद्रेश ने शहर कोतवाली में सीएचसी के दो चिकित्सकों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि 21 जून को उसके पति को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया और कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने के बाद चिकित्सकों ने उसे एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। आरोप है कि उनके पति दर्द से तड़पते रहे, लेकिन उन्हें न दवा दी गई, न खाना और न पानी दिया गया। यह बात उनके पति ने घर पर फोन करके बताई तो वह अपने दो भतीजों के साथ सीएचसी शामली पहुंची। उसने डाक्टरों से अपने पति के बारे जानकारी की तो आरोप है कि चिकित्सकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनके पति अंदर से चिल्लाते रहे, लेकिन चिकित्सकों ने उनकी एक नहीं सुनी। पीड़िता ने डाक्टरों की लापरवाही की वजह से पति की मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed