फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation first done with thermal scanner, then entered into office

पहले थर्मल स्कैनर से हुई जांच, फिर मिला कचहरी में प्रवेश

Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation first done with thermal scanner, then entered into office
कैराना। कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए जिला न्यायाधीश के निर्देश पर कचहरी गेट पर पुलिस कर्मियों ने थर्मल स्कैनर से वादकारियों के तापमान की जांच की। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया, जबकि तापमान अधिक पाए जाने पर करीब 30 वादकारियों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला न्यायाधीश शिवमणि शुक्ला के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह से ही कचहरी के मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों ने आने वाले प्रत्येक वाद कारी का थर्मल स्कैनर से तापमान चेक किया। तापमान सही मिलने जाने पर ही वादकारियों को कचहरी में अंदर जाने दिया गया। कचहरी से सटी तहसील के पीछे का गेट भी ताला लगा कर बंद कर दिया गया ताकि बिना तापमान की जांच के कोई भी व्यक्ति पीछे के गेट से प्रवेश नही कर सके। इसके अलावा करीब 30 वादकारियों का तापमान अधिक मिलने पर पुलिस कर्मियों ने रजिस्टर में उनके नाम, पते और मोबाइल नंबर दर्ज किए। कचहरी गेट पर थर्मल स्कैनर से जांच कर रहे पुलिस कांस्टेबल मनीष शर्मा ने बताया कि वापस भेजे गए सभी वादकारियों को सलाह दी गई कि वो डाक्टर के पास जाकर अपना उपचार करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed