{"_id":"60de0b528ebc3ebb9325ccf2","slug":"investigation-agencies-can-come-again-to-investigate-the-network-shamli-news-mrt545424959","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क खंगालने फिर आ सकती हैं जांच एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क खंगालने फिर आ सकती हैं जांच एजेंसियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दरभंगा ब्लास्ट के बाद कैराना जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। 17 जून को हुए ब्लास्ट में पार्सल पर शामली का नंबर मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने यहां डेरा डाल लिया था। पूर्व में भी दो लोगों को उठाया गया था, लेकिन उनका क्या हुआ इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
कैराना निवासी सलीम उर्फ टुइया तथा कफील को कुछ दिन पहले उठाया गया था। चर्चा रही कि जांच एजेंसियां उन्हें अपने साथ लेकर चली गईं। अब वे कहां है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस भी दोनों के संबंध में किसी तरह जी जानकारी होने से इंकार कर रही है। अब हैदराबाद से कैराना निवासी नासिर और उसके भाई इमरान के पकड़े जाने के बार फिर से जांच एजेंसियों के जिले में आने की संभावना बन गई है। माना जा रहा है कि पकड़े गए लोगों का नेटवर्क खंगालने के लिए जांच एजेंसियां जिले में आ सकती हैं।
------------------
नासिर का भी बताया जा रहा पाकिस्तान कनेक्शन
शामली। दरभंगा ब्लास्ट मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए कैैराना निवासी नासिर का पाकिस्तान से कनेक्शन बताया गया है। बताया जाता है कि नासिर ने पाकिस्तान में केमिकल आईईडी बनाने की ट्रेनिंग ली थी। वह 2012 में पाकिस्तान गया था और वहां से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। इससे पकड़े पकड़े गए सलीम का भी पाकिस्तान से कनेक्शन होने की बात सामने आई थी। जांच एजेंसियां इन सभी कड़ियों को जोड़कर जांच करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
------------
‘बेटे देशद्रोही हैं, तो उन्हें गोली मार दो’
- नासिर और इमरान के पिता मूसा खान बोले
- जांच एजेंसी की महिला अधिकारी पर लगाया आरोप
कैराना। दरभंगा ब्लास्ट मामले में हैदराबाद से पकड़े गए नासिर और इमरान के पिता मूसा खान ने कहा कि यदि उसके बेटे देशद्रोही हैं तो उन्हें गोली मार दो और अगर निर्दोष है तो उन्हें छोड़ दिया जाए। मूसा ने देश की जांच एजेंसी की महिला अधिकारी पर अपने बेटों को फंसाने का आरोप भी लगाया है।
कैराना के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी रिटायर्ड फौजी मूसा खान ने बताया कि उसने साढ़े 15 साल सेना में नौकरी की है। कई लड़ाइयों में हिस्सा लिया। 1971 के युद्ध में वह बांग्लादेश भी गया। वह देश भक्त हैं। उसके बेटे देशद्रोही हैं तो उन्हें गोली मार दो नहीं तो उन्हें रिहा किया जाए। उसके तीनों बेटों को एनआईए ने उठाया था। एक बेटे फारूख को छोड़ दिया, जिसने उन्हें फोन पर गिरफ्तारी की सूचना दी। मूसा का कहना है कि उसका बेटा नासिर देश की एक बड़ी जांच एजेंसी की महिला अधिकारी के लिए काम करता था। दो बार वह पाकिस्तान भी गया था। मूसा खान ने महिला अधिकारी पर अपने बेटों को फंसाने का आरोप लगाया है।
कोट...
कैराना के दो लोगों के हैदराबाद में पकड़े जाने की जानकारी मिली है। इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं मिली। न ही इनके बारे में कोई जानकारी अभी तक मांगी गई है। - सुकीर्ति माधव, एसपी शामली