{"_id":"5e1774348ebc3e87c20e6663","slug":"investigate-this-case-more-deeply-gyananand-maharaj-shamli-news-mrt462977041","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस केस की जांच ओर गहराई से हो : ज्ञानानंद महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस केस की जांच ओर गहराई से हो : ज्ञानानंद महाराज
विज्ञापन
पाठक परिवार हत्याकांड : शामली की पंजाबी कॉलोनी के रघुनाथ मंदिर में हुई श्रद्धांजलि सभा में स्वाम?
- फोटो : SHAMLI
इस केस की जांच ओर गहराई से हो : ज्ञानानंद महाराज
शामली। कुरुक्षेत्र से आए गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भजन गायक अजय पाठक व उनके परिवार की हत्या की घटना अत्यंत दुखद और वीभत्स है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि इस घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए और जो भी तत्व इसमें शामिल हो, वे सामने आने चाहिए।
बृहस्पतिवार को शहर की पंजाबी कालोनी में भजन गायक अजय पाठक व उसके परिवार के सदस्यों की मौत के बाद रस्म तेरहवीं में यूपी, हरियाणा और पंजाब के साधू - संतों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। कुरुक्षेत्र से आए ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि अजय पाठक व उनके परिवार की हत्या अत्यंत दुखद और वीभत्स घटना है। जिस व्यक्ति की जीभ पर हमेशा प्रभु श्रीराम का नाम रहता था, उसके साथ ऐसी घटना हुई। उन्होंने महाभारत में 17 वर्ष के अभिमन्यु के मारे जाने और द्रोपदी के पांच पुत्रों की हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि यह काल का रहस्य है, जिसे कोई नहीं जान पाया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही अजय पाठक अपने बेटे भागवत के साथ उनसे मिलने आए थे। अजय पाठक ने उनसे कहा था कि वे अपने बेटे को भजन गायन तक ही सीमित नहीं रखना चाहते। वे भागवत को गीता चिंतन भी कराना चाहते है। उन्होंने वहां मौजूद प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सांसद प्रदीप चौधरी व अन्य जनप्रतिनिधियों से कहा कि जघन्य हत्याकांड की तह में जाना चाहिए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर शिव प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अजय पाठक परिवार की हत्या से जो वेदना है, उस वेदना को मापने का कोई पैमाना नहीं है। यह वेदना शामली नगर ही नहीं, प्रदेश, देश और विदेश में भी है। पाठक परिवार ने विभिन्न मंचों पर अपनी पहचान बनाई है। अजय के बेटे भागवत के बारे में उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में उस बच्चे को धार्मिक ज्ञान था। इस अवसर पर थानाभवन के आश्रम पंचतीर्थी से स्वामी रामदेव महाराज, करनाल के कथा व्यास पंडित राजेंद्र पाराशर व अन्य साधू संत मौजूद रहे।

पाठक परिवार हत्याकांड : शामली की पंजाबी कॉलोनी के रघुनाथ मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि देते स्वा?- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन