फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   interference of government is not right in religious matter

धार्मिक मामलों में हुकूमत की दखलंदाजी नामुनासिब

Wed, 31 Jul 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
interference of government is not right in religious matter
धार्मिक मामलों में हुकूमत की दखलंदाजी उचित नहीं
विज्ञापन

शामली/कैराना/कांधला। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी तीन तलाक कानून पास होने के बाद मिलीजुली प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। मौलाना ने कहा कि वह अपने मुल्क के कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन धार्मिक मामलों में हुकूमत की दखलंदाजी ठीक नहीं है। हालांकि महिलाओं ने इसे महिला सुरक्षा के लिए अच्छा कानून बताया है।
महिलाओं के जहन से निकलेगा तीन तलाक का डर
समाजसेवी और ऐच्छिक ब्यूरो की सदस्या वीना अग्रवाल कहती हैं कि ब्यूरो में आने वाले कई पारिवारिक मामलों की सुनवाई में भी कुछ पीड़ित महिलाएं ये बताती हैं कि पति उसे बार बार तीन तलाक की धमकी देता है। यदि तीन तलाक कानून बन गया तो कम से कम महिलाओं के जहन से ये डर तो निकल जाएगा। इस कानून को मजहब के तौर पर ना देखा जाए, क्योंकि जो कानून बनेगा वो सभी पर लागू होगा। इसलिए ये कानून महिलाओं की हिफाजत के लिए अच्छा कानून है।
विज्ञापन

देवबंद का फैसला ही मान्य होगा
कैराना कस्बे के पानीपत रोड स्थित मदरसा अरबिया इशातुल इस्लाम के प्रबंधक मौलाना बरकतउल्ला अमीनी ने बताया कि वह इस्लाम धर्म के साथ साथ अपने देश के कानून का सम्मान करते हैं। तीन तलाक मसले में देवबंद से जो बात कही जाएगी वहीं मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह धार्मिक मामला है
कैराना के मदरसा अहसन उल उलूम के मोहतमिम मौलाना मोहम्मद मुनव्वर ने बताया कि यह धार्मिक मसला है। हम अपने देश के कानून का सम्मान करते हैं। मगर धार्मिक मसलों में हुकूमत की दखलंदाजी नामुनासिब है।

फिर से विचार करे सरकार
मौलाना मेहराज कांधलवी ने बताया कि हिंदुस्तान का कानून अपनी जगह पर है उनकी अपनी अहमियत है। हम उनको मानते हैं। मुल्क के प्रत्येक आदमी को इसका सम्मान करना चाहिए। संविधान ने प्रत्येक मजहब में आजादी दी है जो सभी अपने अपने तौर पर सब मानते हैं। तीन तलाक शरीयत और कानून दोनों की इजाजत संविधान हमें देता है। इसमें दखलंदाजी सही नहीं है। इसमें सरकार को एक बार फिर से सोचना चाहिए। ये मजहबी मसला है। उधर, कांधला के मौलाना राशिद कांधलवी ने बताया कि ये मजहबी मसला है। इसमें सरकार को दखल नहीं देना था। इसके अलावा कांधला के मौलाना ओसामा कहते हैं कि इसको मुसलमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं कर सकता है। हम इसका पुरजोर विरोध करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed