{"_id":"632763be34242f55a15beb61","slug":"interested-campaign-will-run-from-november-6-shamli-news-mrt6057400150","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नवंबर से चलेगा विहिप का हितचिंतक अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नवंबर से चलेगा विहिप का हितचिंतक अभियान
विज्ञापन
कांधला। विश्व हिंदू परिषद की कांधला प्रखंड की बैठक रविवार को नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित मंदिर में आयोजित हुई। इसमें छह नवंबर से चलने वाले हितचिंतक अभियान की रूपरेखा कार्यकर्ताओं ने तैयार की।
बैठक में हिमांशु ने बताया कि आने वाले माह में जिले के हर परिवार में विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक होंगे। 6 नवंबर से 20 तक चलने वाले हितचिंतक अभियान में कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभियान को सफल बनाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ता बहुत ही अनुशासित व संयमित तरीके से भारत मां की सेवा में लगे हुए हैं और भविष्य में भी लगे रहेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुभाष मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और कहा कि जिस समय लोग सिर्फ स्वार्थ में रहते हैं, उस समय विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के उत्थान में लगा है और हमेशा लगा रहेगा।
विज्ञापन
बैठक में जिला सामाजिक समरसता प्रमुख रवि चंद, प्रखंड उपाध्यक्ष अरुण, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख गौरव, सह विद्यार्थी प्रमुख विपिन, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख सतीश चौहान, अभय हुड्डा, रोहन कुमार, मोहित, शंभू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद