फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Interest on old bills of 2.68 lakh consumers of the district will be waived.

Shamli News: जिले के 2.68 लाख उपभोक्ताओं के पुराने बिलों का ब्याज होगा माफ

Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Interest on old bills of 2.68 lakh consumers of the district will be waived.
शामली। जिले के पावर कॉरपोरेशन के बकायेदारों के लिए खुशखबरी है। पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना यानी ओटीएस जिले के 2.68 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित होगी। योजना का सबसे अधिक लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनका बिल दशकों पुराना है। हैरत की बात है कि जिले के लोगों पर 8418 करोड़ रुपये विभाग का बकाया है, जिनमें केवल 84 करोड़ रुपये ब्याज का है। पावर कॉरपोरशन के अधिकारियों ने बकायेदारों को नोटिस देने शुरू कर दिए हैं। योजना का लाभ 8 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन लाख बिजली उपभोक्ता है। जिनमें से 2.68 लाख बकायेदार ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें ओटीएस योजना का लाभ मिल सकता है। बकायेदारों पर 8418 करोड़ रुपये बकाया है। योजना घरेलू, काॅर्मिशियल, निजी संस्थान, निजी नलकूप, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के कनेक्शनधारों पर ही लागू होगी। रजिस्ट्रेशन कराने पर 50 से लेकर 100 प्रतिशत तक ब्याज माफ किया जाएगा। बिजली विभाग के एसई रामकुमार का कहना है कि योजना के तहत बकाया छह से लेकर 12 किस्तों में जमा किया जा सकता है। बुधवार से योजना लागू होगी, जो 31 दिसंबर तक चलेगी
विज्ञापन

तीन चरणों में ले सकते हैं लाभ
एसई विभाग के क्लर्क अमित कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता सबसे पहले बकाया और ब्याज की राशि को जान लें। इसके बाद पंजीकरण कराएं। स्कीम के तहत तीन चरणों में 8 से 30 नवंबर, 1 से 15 दिसंबर और 16 से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानिए.. उपभोक्ता किस तरह की छूट पा सकते हैं
एक किलोवाट तक के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को पूरी धनराशि का भुगतान करने पर 100 प्रतिशत तक विलंब अधिभार यानी सरचार्ज माफ होगा। 12 किस्तों में देने पर सरचार्ज 90 प्रतिशत तक माफ होगा।

एक किलोवाट से अधिक भार के घरेलू उपभोक्तओं को पूरा भुगतान करने पर 90 प्रतिशत, तीन किस्तों में 80 प्रतिशत और छह किस्तों में 70 प्रतिशत की सरचार्ज माफी मिलेगी।

तीन किलोवाट तक के कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को पूर्ण भुगतान पर 80 प्रतिशत, तीन किस्तों में 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। तीन किलोवाट से अधिक के कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को पूर्ण भुगतान पर सरचार्ज पर 60 प्रतिशत और तीन किस्तों में भुगतान पर 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।



सभी एसई और एक्सईएन को प्रबंध निदेशक ने भेजा पत्र

उत्तर प्रदेश पॉवर काॅरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने सभी जिलों के एसई और एक्सईएन को पत्र भेजा है। जिसमें योजना का लाभ देने के लिए प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है।



उपभोक्ता यहां कर सकते हैं पंजीकरण

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता यूपीपीसीएलडाॅटओआरजी वेबसाइट के माध्यम से स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय कैश काउंटर पर जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। किस्तों में बकाया जमा करने के विकल्प का चयन कर भुगतान किया जा सकता है।



योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता पंजीकरण करा लें। पुराने बकायेदारों को योजना का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अभियान चलाकर भी लोगों को ओटीएस के बारे में जानकारी दी जा रही है। यदि किसी भी उपभोक्ता को किसी तरह की दिक्कत है तो वह नजदीकी बिजलीघर पर जाकर जानकारी हासिल कर सकता है।
- रामकुमार, एसई, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed