फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inter town bus stand became a place of chaos

Shamli News: इंटर टाऊन बस स्टैंड बना अव्यवस्थाओं का अड्डा

Mon, 22 May 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Inter town bus stand became a place of chaos
थानाभवन। इंटर टाउन बस स्टैंड नगर पंचायत की अनदेखी के कारण अवैध वाहन पार्किंग रात में नशा करने वालों की शरण स्थली बनकर रह गया है। बस स्टैंड में बने शौचालयों में ताले लगे होने से वह लोगों के किसी काम के नहीं हैं। फर्श और चहारदीवारी पूरी तरह से टूटी हुई है। कई शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने लाखों की लागत से वर्ष 2000 में इंटर टाउन बस स्टैंड का निर्माण कराया था। जिसका लोकार्पण तत्कालीन सांसद अमीर आलम खान, विधायक वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष तिरसपाल मलिक ने किया था। बस स्टैंड के बाहर दिल्ली-सहारनपुर रोड पर 19 और अंदर चार दुकानों का निर्माण कराया गया। एक टिकट काउंटर, एक रैन बसेरा और यात्रियों के बरामदे में बैठने की व्यवस्था की गई थी। बस स्टैंड से थानाभवन मुजफ्फरनगर, थानाभवन ऊन, थानाभवन से दिल्ली और सहारनपुर की बसों के लिए बनाया गया, लेकिन प्रारंभ से ही इस बस स्टैंड पर थानाभवन, ऊन, मुजफ्फरनगर की ही बसों का आवागमन रहा।
विज्ञापन

थानाभवन, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग की बसें पुराने, बस स्टैंड से आवागमन करती रही। पांच वर्ष पूर्व इस बस स्टैंड पर चार सुलभ शौचालय बनाए गए, लेकिन सभी पर ताले पड़े होने के कारण यात्रियों विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर बनी सभी दुकानें किराए पर नगर पंचायत ने आवंटित कर रखी है। फिर भी नगर पंचायत का इस बस स्टैंड की ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम अहमद, नौशाद, जमील, महफूज, शौकीन, आकिल आदि ने बताया बस स्टैंड के बाहर मीट की दुकानें हैं। मांस के अवशेष वहां पड़े रहते हैं। नगर पंचायत के सफाईकर्मी बस स्टैंड के अंदर खाली पड़ी जगह पर प्रतिदिन कूड़ा डालते हैं। गंदगी का अंबार, बदबू के कारण यात्री अंदर नहीं आते। नालों की सफाई नहीं कराई गई। स्टैंड में डग्गामार वाहनों की अवैध पार्किंग बन गई है। कई बार नगर पंचायत में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कुछ लोगो ने बताया पार्किग शुल्क अब बंद है, लेकिन नगर पंचायत के पिछले बोर्ड की शह पर डग्गामार वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। इस संबंध में ईओ जितेंद्र राणा ने बताया कि मेरे सज्ञान में बस स्टैंड तो है। लेकिन वहां इतनी अव्यवस्थाएं हैं, इसकी जानकारी नहीं थी। वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। शौचालयों का ताला खुलवाया जाएगा डग्गामार वाहनों का प्रवेश बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed