फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions to supply 24 hours electricity during festivals

Shamli News: त्योहाराें पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश

Wed, 01 Nov 2023 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions to supply 24 hours electricity during festivals
- कलक्ट्रेट में डीएम व एसपी ने दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अधिकारियों व संभ्रांत लोगों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आगामी दीपावली के त्योहार के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम रविंद्र सिंह व एसपी अभिषेक ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, धार्मिक संभ्रांत लोगों, धर्म गुरुओं और व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम रविंद्र सिंह ने सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। विद्युत निगम के अधिकारियों को त्योहारों पर 24 घंटे विद्युत सप्लाई के निर्देश दिए। साथ ही जहां पर भी संवेदनशील क्षेत्र है, वहां पर लटके हुए विद्युत तारों को दुरुस्त कराते हुए साइन बोर्ड लगाने और अग्निशमन विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डीएम ने एआरटीओ, नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी और यातायात पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्थित यातायात व्यवस्था और पार्किंग की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

सीएमओ संजय अग्रवाल को सभी सीएचसी व पीएचसी पर व्यवस्था दुरुस्त रखने और निजी अस्पतालों में भी व्यवस्था कराने भी निर्देश दिए। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मिष्ठान एवं खाद्य पदार्थों की दुकानों पर नियमित चेकिंग कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा आतिशबाजी की बिक्री के स्थान चिन्हित करें और बिना अनुमति के बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाए। फायर और एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए ट्रैफिक के साथ समन्वय कर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम को तहसील व थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने, लोक निर्माण विभाग विभाग को दीपावली से पूर्व सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से कहा कि कहीं पर भी कोई घटना होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

एसपी अभिषेक ने त्योहार के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने व अपराधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारी अपने क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले मार्गों का निरीक्षण कर लें और एंटी रोमियो टीम को अलर्ट करें। इस अवसर पर सीडीओ रंजीत सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सभी एसडीएम, थाना प्रभारी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed