फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions to improve sanitation in CHC

सीएचसी में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए

Sun, 09 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions to improve sanitation in CHC
सीएचसी में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश
विज्ञापन

शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर के निरीक्षण में अव्यवस्था मिलने के तीन दिन बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी शामली का निरीक्षण किया। सीएमओ ने मरीजों से बातचीत की और डाक्टरों की हाजिरी चेक की। सीएमओ ने सीएचसी में कुछेक स्थानों पर मरम्मत का मलबा पड़ा होने पर उसे हटवाकर सफाई करने के निर्देश दिए।

तीन दिन पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर ने सीएचसी शामली का निरीक्षण किया था। उन्होंने निरीक्षण के सीएचसी में अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि सीएचसी की हालत पशुओं के अस्पताल से भी बदतर है। शनिवार को सीएमओ डा. संजय भटनागर सीएचसी पहुंचे और निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार की स्थिति जानी। मरीजों की पर्ची की जांच की गई तो किसी पर बाहर की दवा लिखी नहीं मिली। मरीजों को अस्पताल से ही दवा दी जा रही थी। सुबह 11 बजे तक कुत्ते काटे जाने के करीब 13 इंजेक्शन लग चुके थे। ओपीडी में सभी डाक्टर मौजूद मिले। सीएचसी में पीछे की तरफ चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर मलबे का ढेर लगा हुआ मिला। उसे हटवाकर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed