{"_id":"5fb6bbdd8ebc3e5fa207712a","slug":"instructions-to-focus-on-women-s-safety-shamli-news-mrt5117122171","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश
विज्ञापन

कांधला। मिशन शक्ति के अंतर्गत थाना प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के गांवों में लगे ईंट भट्ठों पर पहुंचकर श्रमिकों का सत्यापन करने के साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। भट्ठा मालिकों को महिलाओं की सुरक्षा के भी निर्देश दिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने क्षेत्र के गांव किवाना, जिड़ाना, गंगेरू और भारसी में स्थित ईट भट्ठों पर पहुंचकर श्रमिकों का सत्यापन किया। उन्होंने क्षेत्र के गांव जिड़ाना में स्थित इसरार के ईट भट्ठे पर महिला मजदूरों को को महिला सम्मान एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी ही घर एवं समाज की तस्वीर बदल सकती है। इसीलिए हमें नारी शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने ईट भट्ठा मालिकों को महिलाओं के लिए शौचालयों बनवाने के साथ हीं उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ईट भट्ठों पर बच्चों से कार्य नहीं कराने की हिदायत दी। इस दौरान एसआई रविंद्र सिंह, एसआई अरविंद कुमार, एसआई देवेंद्र सिंह, गंगेरू चौकी इंचार्ज मनेंद्र सिंह सहित आदि मौजूद रहे।